10 July, 2013

बोध गया / प्रेस कांफ्रेंस


हम ले दे के चार जन, दिग्गी मम्मी पूत ।
हमले रो के रोक लें, पर कैसे यमदूत । 

पर कैसे यमदूत, नस्ल कुत्ते की इनकी । 
मार काट का पाठ, पढ़े ये कातिल सनकी । 

मन्दिर मस्जिद हाट, पहुँच जाते हैं बम ले । 
पुलिस जोहती बाट, भाग जाते कर हमले ॥ 

जाँचे परखे मामले, मले जाँच-दल हाथ |
किस्मत भी देती सदा, अपराधी का साथ |


अपराधी का साथ, हाथ जालिम नहिं आवे |
मिलता नहीं सुराग, तथ्य सच को बहकावे |


पाक बांग्लादेश, नक्सली मार तमाचे |
करते यहीं बिहार, कौन आतंकी जाँचे ??

 

3 comments:

  1. देश भक्ति का ज्वार बढ़ेगा तब ही ऐसी हरकतें रुकेंगी ...

    ReplyDelete
  2. वाह . सुन्दर व् सार्थक प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. पाक बांग्लादेश, नक्सली मार तमाचे |
    करते यहीं बिहार, कौन आतंकी जाँचे ?

    in line me to aapne aaj ke bhaarat ki dashaa ka saar likh diyaa he...amritsar me banglaadeshiyon ka bdaa syaapaa he...khud bhi bahut bhoga he unkaa kiyaa.......so in bhaawon ko mehsus kr skti hun
    bahut achii rchnaaa

    ReplyDelete