17 July, 2013

खा कर मरते बीस, बाढ़ ने कितने खाये-



मन्त्रालय रख तीस ठो, नीति नियम नीतीश |
धूल धूसरित हो रहे, खा कर मरते बीस |

खा कर मरते बीस, बाढ़ ने कितने खाये |
इधर धमाका होय, उधर नक्सल धमकाए |

बची रहे सरकार, फेल हो जाए तंत्रा |
लम्बी चौड़ी खीस, बनाया असली मंत्रा ||


अफरा-तफरी मच गई, खा के मिड-डे मील |
अफसर तफरी कर रहे, बीस छात्र लें लील |

बीस छात्र लें लील, ढील सत्ता की दीखे |
मुवावजा ऐलान, यही इक ढर्रा सीखे |

आने लगे बयान, पार्टियां बिफरी बिफरी |
किन्तु जा रही जान, मची है अफरा तफरी ||
 



2 comments:

  1. बहुत सुन्दर है .धन्यवाद
    http://saxenamadanmohan.blogspot.in/

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete