09 August, 2012

गर्भाशय निक्लाय, पाप पर पुरुष धो रहा

(1)
उन्नति पथपर अग्रसर, अब बिहार के लोग |
जनसँख्या कंट्रोल में, सुन पुरुषों का योग |
सुन पुरुषों का योग, करोडो खर्च हो रहा  |
गर्भाशय निक्लाय, पाप पर पुरुष धो रहा |
यह नितीश सरकार, जांच तो व्यर्थ कराये |
बनता वर्ल्ड रिकार्ड, डाक्टर बड़े मुटाये ||
(2)
हुई कहानी सब ख़तम, दफ़न जवानी दोस्त |
हड्डी कुत्ते चाटते, सिस्टम खाया गोश्त |
सिस्टम खाया गोश्त, रोस्ट कर कर के नोचा |
बन जाता जब टोस्ट, होस्ट इक अफसर पोचा |
आया न आनंद, वही लंदफंदिया बोला |
करके फ़ाइल बंद, बिना सिग्नेचर डोला ||

1 comment:

  1. कलम चलेगी आप की यूं ही हरेक प्रसंग ,बनी रहे ये भंगिमा ,कभी न होवे भंग .....कृपया यहाँ भी देखें -
    बृहस्पतिवार, 9 अगस्त 2012
    औरतों के लिए भी है काइरोप्रेक्टिक चिकित्सा प्रणाली
    औरतों के लिए भी है काइरोप्रेक्टिक चिकित्सा प्रणाली

    ReplyDelete