24 July, 2013

तब हम भला गरीब, बोल कैसे हो सकते-


सकते में है जिंदगी, दो सौ रहे कमाय |
कुल छह जन घर में बसे, लाल कार्ड छिन जाय | 

लाल कार्ड छिन जाय, खाय के मिड डे भोजन -
गुजर बसर कर रहे, कमे पर कल ही दो जन |

अब केवल हम चार, दाल रोटी नित छकते |
तब हम भला गरीब, बोल कैसे हो सकते ||

 पावरटी घट ही गई , बीस फीसदी शुद्ध |
मँहगाई पर ना घटी, पावरोटियाँ क्रुद्ध |

पावरोटियाँ क्रुद्ध, पाँवड़ा पलक बिछाओ |
नव अमीर बढ़ जाँय, गीत स्वागत के गाओ |

डर्टी पिक्चर देख, लगा सत्ता कापर-टी |
रोके पैदावार, घटा देती पावरटी ||



2 comments:

  1. पावरटी घट ही गई , बीस फीसदी शुद्ध |
    मँहगाई पर ना घटी, पावरोटियाँ क्रुद्ध |
    सही कहा आपने !

    ReplyDelete
  2. प्रभावित करती रचना .

    ReplyDelete